Saturday, November 4, 2017

हाइकु कार्यशाला

राजकीय बाल विद्यालय न्यू अशोक नगर, दिल्ली में हाइकु कविता लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया था, उक्त कार्यशाला में बच्चों द्वारा लिखी गई हाइकु कविताओं में से चुनिन्दा कविताओं का एक संकलन " भारतीय बच्चों के हाइकु" नाम से प्रकाशित हुआ है। इस संकलन को देश-विदेश के हाइकु प्रेमियों ने भरपूर पसन्द किया है।

[ हाइकु कविता लेखन कार्यशाला, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ]

[ हाइकु कविता लेखन कार्यशाला, न्यू अशोक नगर, दिल्ली के बच्चों द्वारा लिखी गई हाइकु कविताओं में से चुनिन्दा हाइकु कविताओं का द्वभाषी संकलन "भारतीय बच्चों के हाइकु"]

[ हाइकु कविता लेखन कार्यशाला, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ]

[ हाइकु कविता लेखन कार्यशाला, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ]

[ हाइकु कविता लेखन कार्यशाला, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ]

[ हाइकु कविता लेखन कार्यशाला, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ]

[ हाइकु कविता लेखन कार्यशाला, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ]

[ हाइकु कविता लेखन कार्यशाला, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ]

[ हाइकु कविता लेखन कार्यशाला, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ]

[ हाइकु कविता लेखन कार्यशाला, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ]

[ हाइकु कविता लेखन कार्यशाला, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ]

प्रतियोगिता का तृतीय दिवस

प्रतियोगिता का तीसरा दिन शिक्षकों के लिए निर्धारित किया गया, शिक्षकों के लिए यह छूट दी गई थी कि वे दिये गये विषय पर अपनी रचना घर से लिखकर ला सकते हैं। दिनांक  03 नवम्बर को 62 शिक्षकों ने विभिन्न विधाओं में अपनी रचनाएँ मण्डल संयोजक के पास जमा करायीं।

प्रतियोगिता का द्वितीय दिवस

दिनांक 02 नवम्बर 2017 को हिन्दी रचना प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं के लिए हिन्दी कहानी लेखन, हिन्दी नाटक लेखन का आयोजन किया गया। समस्त विद्यालयों के 405 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

[कौटिल्य सर्वोदय विद्यालय चिराग एन्क्लेव, नई दिल्ली के सभागार में कहानी और नाटक लेखन प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्र-छात्राएँ]

प्रतियोगिता का प्रथम दिवस

दिनांक 01 नवम्बर 2017 को हिन्दी रचना प्रतियोगिता का प्रारम्भ हुआ। दक्षिण पूर्व मण्डल के 93 सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए कौटिल्य सर्वोदय विद्यालय चिराग एन्क्लेव, नई दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा  6 से 8 के छात्र-छात्राओं के लिए हिन्दी कविता लेखन, हिन्दी कहानी लेखन तथा कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समस्त विद्यालयों के 252 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल के प्राचार्य डा० सी. एस. वर्मा तथा उनकी पूरी टीम ने बहुत ही सुन्दर व्यवस्था की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा० सूरजमणि स्टेला कुजूर, शिक्षा उप निदेशक, जिला दक्षिण पूर्व ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिन्दी रचना प्रतियोगिता का उद्घाटन

दिनांक 25-10-2017 को सर्वोदय विद्यालय अलीगंज, नई दिल्ली में हिन्दी अकादमी के सौजन्य से "हिन्दी रचना प्रतियोगिता" का उद्धाटन दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री श्री मनीष सिसोदिया जी ने किया, इस अवसर पर हिन्दी अकादमी की उपाध्यक्ष सुप्रसिद्ध साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा की गरिमामयी उपस्थिति रही। दिल्ली के समस्त तेरह मण्डलों के संयोजक इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक डा० जे.सी. यादव, शिक्षा उप निदेशक, जोन 25 ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी अकादमी के सचिव डा० जीतराम भट्ट ने किया। डा० सूरजमणि स्टेला कुजूर, शिक्षा उप निदेशक, जिला दक्षिण पूर्व ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला दक्षिण पूर्व के सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यालय संयोजक शिक्षक एवं सर्वोदय विद्यालय अलीगंज के लगभग 300 छात्र-छात्राएँ तथा 125 शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
अपने सम्बोधन में माननीय शिक्षामंत्री श्री मनीष सिसोदिया जी ने छात्र-छात्राओं व उपस्थित समस्त दर्शकों से सीधे बात चीत की तथा छात्रों में निहित रचनात्मक प्रतिभा को निखारने हेतु शिक्षकों से कहा कि वे अधिक से अधिक छात्रों को लेखन हेतु प्रेरित करें।