Saturday, November 4, 2017

हिन्दी रचना प्रतियोगिता का उद्घाटन

दिनांक 25-10-2017 को सर्वोदय विद्यालय अलीगंज, नई दिल्ली में हिन्दी अकादमी के सौजन्य से "हिन्दी रचना प्रतियोगिता" का उद्धाटन दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री श्री मनीष सिसोदिया जी ने किया, इस अवसर पर हिन्दी अकादमी की उपाध्यक्ष सुप्रसिद्ध साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा की गरिमामयी उपस्थिति रही। दिल्ली के समस्त तेरह मण्डलों के संयोजक इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक डा० जे.सी. यादव, शिक्षा उप निदेशक, जोन 25 ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी अकादमी के सचिव डा० जीतराम भट्ट ने किया। डा० सूरजमणि स्टेला कुजूर, शिक्षा उप निदेशक, जिला दक्षिण पूर्व ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला दक्षिण पूर्व के सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यालय संयोजक शिक्षक एवं सर्वोदय विद्यालय अलीगंज के लगभग 300 छात्र-छात्राएँ तथा 125 शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
अपने सम्बोधन में माननीय शिक्षामंत्री श्री मनीष सिसोदिया जी ने छात्र-छात्राओं व उपस्थित समस्त दर्शकों से सीधे बात चीत की तथा छात्रों में निहित रचनात्मक प्रतिभा को निखारने हेतु शिक्षकों से कहा कि वे अधिक से अधिक छात्रों को लेखन हेतु प्रेरित करें। 

No comments:

Post a Comment