दिनांक 01 नवम्बर 2017 को हिन्दी रचना प्रतियोगिता का प्रारम्भ हुआ। दक्षिण पूर्व मण्डल के 93 सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए कौटिल्य सर्वोदय विद्यालय चिराग एन्क्लेव, नई दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं के लिए हिन्दी कविता लेखन, हिन्दी कहानी लेखन तथा कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समस्त विद्यालयों के 252 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल के प्राचार्य डा० सी. एस. वर्मा तथा उनकी पूरी टीम ने बहुत ही सुन्दर व्यवस्था की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा० सूरजमणि स्टेला कुजूर, शिक्षा उप निदेशक, जिला दक्षिण पूर्व ने सभी का आभार व्यक्त किया।











No comments:
Post a Comment